• Fri. Sep 25th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

ग्रेटर नोएडा: पुलिसकर्मी के बैंक खाते से 39 हजार रुपये निकाले

साइबर अपराधियों ने पुलिसकर्मी के बैंक खाते से 39 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। बागपत निवासी कांस्टेबल जितेंद्र सिंह का कहना है कि उनकी ड्यूटी गौतमबुद्ध नगर रिजर्व पुलिस लाइन से अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय के आवास पर लगी हुई है।

5 जून की शाम उनका मोबाइल फोन किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा हैक कर लिया गया। साइबर ठगों ने उनके बैंक ऑफ बड़ौदा कासना शाखा स्थित खाते से 39 हजार रुपये की धोखाधड़ी कर निकासी कर ली। मोबाइल पर बैंक खाते से रकम कटने का संदेश मिलने पर उन्हें ठगी की जानकारी हुई। उन्होंने संबंधित बैंक और साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराने के साथ सूरजपुर थाने में भी तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )