• Thu. Sep 24th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा: चाबी बनाने के लिए घर आए मिस्त्री ने चुराए गहने

सेक्टर-20 बी ब्लॉक में बाइक की चाबी बनाने को घर बुलाए गए मिस्त्री शातिर तरीके से अलमारी खंगाल कर ले गए। मंगलसूत्र व अन्य गहने न मिलने पर परिवार ने ऑनलाइन शिकायत की है। सेक्टर-20 थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, बी ब्लॉक निवासी शिवकांत पाल एक निजी कंपनी में काम करते हैं। मार्च में उनकी बाइक की चाबी खो गई थी। 10 मार्च की सुबह उन्होंने चाबी बनवाने के लिए गली में घूम रहे दो मिस्त्री को घर बुलाया। दोनों मिस्त्री बाइक का ताला जल्दी खोलने की बात कहकर शिवकांत से अलमारी की चाबी मांग ली। आरोपियों ने नई चाबी बनाकर बाइक का ताला तो खोल दिया लेकिन अलमारी की चाबी को मोड़ दिया। जब शिवकांत ने चाबी मुड़ने का विरोध किया तो दोनों आरोपी उसे ठीक करने के बहाने बेडरूम में रखी अलमारी तक पहुंच गए। आरोप है कि वहां परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में ही बातों में उलझाकर अलमारी में रखा मंगलसूत्र और अन्य गहने चोरी कर लिए। थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि पीड़ित ने थाने आकर लिखित शिकायत नहीं दी थी। अब ऑनलाइन माध्यम से शिकायत प्राप्त होने पर मामला दर्ज किया गया है।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )