जिले की साइबर पुलिस ने विभिन्न राज्यों में फैले संगठित साइबर ठगी गिरोह के 43 सदस्यों को पिछले तीन-चार माह के दौरान गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 24,500 रुपये नकदी, 22 मोबाइल, 11 सिम कार्ड, बैंक पासबुक, डेबिट व क्रेडिट कार्ड, चेकबुक व बैंक ऑफ बड़ोदा की एक स्टाम्प बरामद की है।
इंडियन साइबर क्राइम कॉर्डिनेशन सेंटर से मोबाइन व सिम कार्ड की जांच करने पर पता चला कि इन आरोपियों के खिलाफ पूरे भारत में 20,099 से अधिक शिकायतें और 599 मामले दर्ज हैं। जांच में करीब 159.73 करोड़ रुपयों की ऑनलाइन ठगी सामने आई है। आरोपियों के खिलाफ हरियाणा के विभिन्न जिलों में 44 मामले दर्ज हैं। इनमें से गुरुग्राम में 13 मामले दर्ज मिले हैं। साइबर अपराध थाना पूर्व में आठ मामले, साइबर अपराध थाना पश्चिम में तीन मामले और साइबर अपराध थाना दक्षिण में दो मामले दर्ज हैं।
सहायक पुलिस आयुक्त (साइबर अपराध) प्रियांशु दीवान ने बताया कि गुरुग्राम की साइबर अपराध थाना पूर्व, दक्षिण व मानेसर की टीमों के लगातार प्रयासों के बाद इस बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया गया है। ये साइबर ठग निवेश करके अच्छा मुनाफा कमाने, क्रेडिट कार्ड फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट सहित अन्य माध्यमों से ठगी की वारदातों को अंजाम देते हैं।
गुरुग्राम: विभिन्न राज्यों में फैले संगठित साइबर ठगी गिरोह के 43 सदस्यों को पिछले तीन-चार माह के दौरान गिरफ्तार

