Report By-Vikas Mishra Pryagraj(UP
यूपी के प्रयागराज में माघ मेला 2024 के काम पूरा करने की डेड लाइन सोमवार को पूरी हो गई अभी तक 40 फ़ीसदी काम भी पूरा नहीं हो सका है। माघ मेला का पहला स्नान पर्व 14 जनवरी को होगा इससे पहले सारे काम को पूर्ण करना संभव नहीं दिख रहा। क्षेत्र में एक भी पांटून पुल पूरी तरह से शुरू नहीं हो सका है माघ मेला के सारे काम पूरा करने के लिए 25 दिसंबर तक का वक्त दिया गया था। वही वही माघ मेला प्रशासन का दावा है कि दो पांटून पुल महावीर और ओल्ड जीटी मार्ग चालू कर दिया गया है। जबकि मौके पर दोनों अभी पूरी तरह से बन नहीं सके हैं।

यह काम अब तक नहीं हो सके हैं पूरे संगम की ओर समतलीकरण व सड़क निर्माण। झूंसी की ओर समतलीकरण करण।संगम लोअर मार्ग को छोड़ दिया जाए तो कोई मार्ग अभी तक नहीं है पूरा मेला क्षेत्र में झूसी की ओर एक भी शौचालय का निर्माण अभी तक नहीं। मेला क्षेत्र में काम कर रहे मजदूर के लिए पीने की पानी की व्यवस्था नहींस्नान घाटों के निर्माण का काम पिछड़ा हुआ हैप्रशासन ने विभागों को 25 दिसंबर तक का दिया था वक्तअब तक जमीन का समतलीकरण भी नहीं हो सका है पूरा।

