• Tue. Feb 3rd, 2026

सपना चौधरी के टीज कपड़ों ने बढ़ाई फैंस के दिलों की धड़कन, हरियाणवी छोरी का ये लुक लूट रहा फैंस का दिल

ByIcndesk

Jan 1, 2024
Report By : ICN Network (Lifestyle)

आज के समय में कोई ही ऐसा व्यक्ति होगा जो हरियाणा की चर्चित सिंगर और डांसर सपना चौधरी को नहीं जानता होगा। ‘तेरी आंख्या का यो काजल’ फेम गर्ल सपना चौधरी अपने लाइव शो और डांसर से लाखों दर्शकों का दिल जीतती हैं। सपना चौधरी के लोग इस कदर दीवाने है कि वो उनका स्टेज शो देखने के देश-विदेश से भी आते हैं। सपना के बेबाक और मस्त अंदाज का हर कोई दीवाना है। हरियाणा की ये देसी छोरी वैसे तो देसी लुक्स में ही नजर आती है, जो उनके फैन्स को भी काफी पंसद आता है। लेकिन पिछले कुछ समय से इस देसी हसीना को वेस्टर्न लुक में दिखा जा रहा है। यहां तक कि उनका तो एक सिंपल विंटर लुक भी जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इन फोटो में सपना चौधरी को बेहद सादे कपड़े पहने देखा जा सकता है। इसमें ये बाला अपने कर्वी फिगर को बिंदास तरीके से फ्लॉन्ट करती दिखाई दी। यहां तक कि उन्होंने तो चेहरे को भी मेकअप फ्री रखा था। ये अनफिल्टर्ड लुक भी उन पर काफी फब रहा था। लोगों के दिलों की धड़कन बढ़ा देने वाली सपना वुलन फैब्रिक से निटिड रिब्ड प्लाजो पहना है। मिड राइज बॉटम्स के साथ उन्होंने ब्राउन कलर का फिटिड टॉप पेयर किया है। अपरवेअर में हाईनेक और फुलस्लीव्स दी गई है। डार्क और लाइट कलर का ये कॉम्बिनेशन अच्छा लग रहा है। वहीं सपना के फुटवेअर की बात करें, तो उन्होंने ब्राउन कलर के शूज चुने है। फिलहाल तो देसी छोरी का ये लुक सोशल मीडिया पर लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

By Icndesk