• Tue. Sep 15th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

UP-देवरिया में रोडवेज चालकों ने ई-रिक्शा चालकों के साथ कि बदसलूकी,पुलिस ने खुलवाया जाम

यूपी के देवरिया जनपद में आज शहर के विभिन्न सड़को पर ड्राइवरों के द्वारा गाड़ियां सड़क पर खड़ी कर जाम लगा दिया गया। उग्र प्रदर्शन कर मुख्य मार्ग देवरिया से गोरखपुर जाने वाली मार्ग को घंटो तक चक्का जाम किया ड्राइवरों का आरोप है कि गृहमंत्री अमित शाह के द्वारा ड्राइवरों के खिलाफ जो कानून लाया गया है।

एक्सीडेंट होने के बाद जो ड्राइवर घायल को रोड पर घायल अवस्था में छोड़कर भाग जाते थे। उनके खिलाफ 10 साल की सजा और 7 लाख का जुर्माना की कार्रवाई की जाएगी। ड्राइवरों के द्वारा इसको तानाशाही और काला कानून बताते हुए विरोध प्रदर्शन कर सड़क पर जाम लगाकर कानून वापस लेने की मांग कर रहे है।
मौके पर पहुचे सीओ सिटी संजय कुमार रेड्डी सहित सदर कोतवाल वेद प्रकाश शर्मा अपने पुलिस टीम के साथ पहुचे प्रदर्शन कर रहे ड्राइवरों को समझा बुझाकर चक्का जाम को खुलवाया।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )