• Tue. Feb 17th, 2026

UP-कासगंज के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की प्रतिमा का हुआ अनावरण

यूपी के कासगंज में शहर के एटा रोड स्थित नदरई चौराहे पर स्थापित की गई पूर्व मुख्यमंत्री व राजस्थान के पूर्व राज्यपाल पदम विभूषण कल्याण सिंह की 92वीं जन्मजयंती पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया। शुक्रवार को सदर विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत ने प्रतिमा के अनावरण की औपचारिकताएं पूरी कीं।
पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की प्रतिमा के अनावरण से पूर्व हवन यज्ञ किया गया।

इसके बाद जन सभा हुई। इस दौरान विधायक ने कहा कि बाबूजी कल्याण सिंह नेता नहीं, बल्कि एक जननायक थे। उन्होंने कभी किसी के साथ पक्षपात नहीं होने दिया। बाबूजी कल्याण सिंह ने राम मंदिर निर्माण के लिए जो सपना संजोया था, वो साकार हो रहा है। समाज के लिए उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के विचार जीवन में उतारकर आगे बढ़ना चाहिए। कार्यक्रम को भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी, अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा ने भी संबोधित किया। इस दौरान वरिष्ठ नेता ज्ञान तिवारी, गौरीशंकर शर्मा, डा. ज्ञान प्रकाश गुप्ता, नवल कुलश्रेष्ठ, नीरज शर्मा, राजवीर सिंह भल्ला, यशवीर सिंह राजपूत, कौशल साहू, सुरेश माहेश्वरी, बॉबी कश्यप, महेंद्र सिंह बघेल, डीएस लोधी, कुमकुम वार्ष्णेय, चेयरमेन मीना माहेश्वरी, चेयरमेन रामेश्वर दयाल महेरे, राजेन्द्र बोहरे, श्याम गुप्ता , डा. खूब सिंह लोधी, डीएस पाल, केपी सिंह, संजय पुंढीर, जितेंद्र बघेल, शरद गुप्ता, रानू वर्मा, पंकज गुप्ता, डा. फूल सिंह वर्मा, कुलदीप प्रतिहार, प्रशांत राजपूत, जिला मीडिया प्रभारी केके सक्सेना मौजूद रहे।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )