• Wed. May 27th, 2026

Haryana Breaking : मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व सीएम से ईडी की पूछताछ, दफ्तर पहुंची टीम

ByIcndesk

Jan 17, 2024

Report By : ICN Network (Haryana News)

हरियाणा से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां आज बुधवार को अचानक पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा के दिल्ली स्थित घर पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम पहुंची है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जांच एजेंसी की टीम लैंड डील केस में हुड्डा से पूछताछ कर रही है। बता दें कि पहले ही सीबीआई किसानों की जमीन अवैध तरीके से बेचने के आरोप में FIR दर्ज कर चुकी है।

बताते चले कि इससे पहले ED की टीम ने हरियाणा के मानेसर में जमीन घोटाला मामले में दूसरी सप्लीमेंटरी चार्जशीट दाखिल की थी। गौरतलब है कि हुड्डा सरकार के कार्यकाल में बहुचर्चित मानेसर जमीन घोटाला मामला सामने आया था। इसी मामले में अन्य आरोपियों के साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर हुड्डा को भी आरोपी बनाया गया था।

दरअसल, जांच एजेंसी मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम के प्रावधानों के तहत नई दिल्ली स्थित हुड्डा के कार्यालय में उनसे पूछताछ करने में जुटी है। इस मामले में CBI ने 2004-07 के दौरान भूमि अधिग्रहण में कथित अनियमितताओं को लेकर केस दर्ज किया था।

By Icndesk