• Tue. Sep 15th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

जल्द आने वाली है कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘भूल भुलैया 3’विद्या बालन की होगी एंट्री ! मार्च से शूटिंग शुरु

ByIcndesk

Jan 17, 2024

Report By : Ankshree (ICN Network)

हैंडसम हंक कहे जाने वाले कार्तिक आर्यन की ‘भूल भुलैया 2’ ने साल 2022 में बड़े पर्दे और ओटीटी पर काफी धमाल मचाया था। फिल्म में कार्तिक संग कियारा आडवाणी और तब्बू ने काम किया था। वहीं राजपाल यादव को छोटे पंडित के रोल में देखा गया था। लेकिन इस बीच खबर आई है कि जल्द ही फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ भी आने वाली है। जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।

इस साल रिलीज होगी ‘भूल भुलैया 3
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस साल दर्शकों को ‘भूल भुलैया 3’ देखने को मिल सकती है। इस फिल्म की शूटिंग मार्च में शुरू कर दी जाएंगी। फिल्म के हीरो कार्तिक आर्यन हैं। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि डायरेक्टर अनीस बज्मी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में और ज्यादा एक्साइटमेंट डाली जाएगी। जिसमें कई ट्विस्ट भी होंगे। पता तो ये भी चला है कि एक्ट्रेस विद्या बालन भी इस फिल्म का हिस्सा होंगी। जो फ्रेंचाइजी में मंजुलिका के रूप में वापसी कर रही हैं।

हिट साबित हो सकती है फिल्म
फिल्म से जुड़े निर्देशकों का कहना है कि ‘मेकर्स इस बात को सुनिश्चित करने में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं कि भूल भुलैया 3 दर्शकों के बीच हिट साबित हो। इसमें विद्या बालन मंजुलिका के किरदार में वापसी करेंगी। विद्या को ये पार्ट ऑफर हुआ था और वो एक बार फिर मंजुलिका का किरदार निभाने के लिए काफी उत्साहित हैं।’

फिल्म में ये हीरोइन आएंगी नजर
रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म में सारा अली खान को कार्तिक के साथ देखा जाएंगा। हालांकि मेकर्स अभी इस रोल को लेकर अलग-अलग एक्टर्स से बातचीत करने में जुटे है। लेकिन अभी तक किसी हीरोइन को फाइनल नहीं किया गया है। क्योंकि मेकर्स ऐसी एक्ट्रेस की तलाश में हैं जो विद्या बालन के सामने टिक सके। अगर सबकुछ सही रहा तो इस साल के फरवरी तक ‘भूल भुलैया 3’ को अपनी फीमेल लीड मिल जाएगी।

By Icndesk