• Thu. Feb 12th, 2026

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले सीमा हैदर ने गाया ‘राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी…’ भजन, लोग हुए दीवाने

ByIcndesk

Jan 21, 2024
Report By : Ankit Srivastav (Noida UP)

पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर इन दिनों राम के रंग में रंगी नजर आ रही है। पीछे कुछ दिनों से सीमा हैदर राम मंदिर को लेकर वीडियो भी बना रही है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे है। हाल ही में सीमा हैदर ने अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले अपने पति सचिन के साथ अपने घर पर हनुमान चालीसा का पाठ करवाया था। इस मौके पर वह भगवा रंग की साड़ी पहने और सिर पर राम टोपी लगाए नजर आई थीं। इसी के चलते अब एक बार फिर सीमा हैदर का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में सीमा हैदर राम मग्न में खोई हुई नजर आ रही है। वह राम गीत गाती है। वीडियो में सीमा हैदर “मेरे झोपड़ी के भाग्य आज खुल जाएंगे राम आएंगे…आएंगे आएंगे राम आएंगे…राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी…राम आएंगे तो दीप जलाकर दीवाली मैं मनाऊंगी” गीत गा रही है। 45 सेकेंड की वीडियो में सीमा हैदर गुलाबी रंग की साड़ी पहने माथे पर लाल बिंदी लगाई हुई नजर आ रही है।

हनुमान चालीसा का कराया था पाठ
बताते चले कि कुछ ही दिन पहले सीमा हैदर ने अपने घर पर हनुमान चालीसा का पाठ कराया था। इस दौरान सीमा ने राम गीत भी गाया था। सीमा ने कहा था कि वह सनातन धर्म को अपना कर बहुत खुश है। इस धर्म से अच्छा दूसरा कोई धर्म नहीं है। वह भगवान श्रीकृष्‍ण और श्रीराम की भक्‍त हैं और प्‍याज- लहुसन नहीं खाती हैं।

By Icndesk