• Mon. Feb 2nd, 2026

यूपी के गाजियाबाद में दस साल की बच्ची पर पिटबुल डाग का जानलेवा हमला, चेहरे पर चोट 3 अस्पतालों ने इलाज से मना किया…

Report By :ICN Network TANYA VERMA ,Ghaziabad (UP)
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में शालीमार गार्डन इलाके में पिटबुल डॉग ने 10 साल की बच्ची पर जानलेवा हमला कर दिया। उसका मुंह अपने जबड़े में फंसा लिया और कई मिनट तक नोंचता रहा। खूब डंडे बरसाने के बावजूद उसने जैसे-तैसे बच्ची को छोड़ा। गंभीर हालत देख 3 हॉस्पिटलों ने बच्ची का इलाज करने से हाथ खड़े कर दिए।आखिरकार, बच्ची को गाजियाबाद के मैक्स हॉस्पिटल वैशाली में एडमिट कराया है, जहां उसकी सर्जरी चल रही है। मामला शालीमार गार्डन की DLF कॉलोनी का है।

DLF कॉलोनी में बजे पड़ोस में रहने नाज मोहम्मद की 10 साल की बेटी आलिया नाज, अमर सिंह के घर उनकी बेटी मानवी सिंह से मिलने के लिए गई है। इस दौरान पिटबुल नीचे खुला घूम रहा था और फैमिली के सभी मेंबर घर की छत पर मौजूद थे।

अचानक कुत्ते ने आलिया का मुंह अपने जबड़े में फंसा लिया। बच्ची चीखी-चिल्लाई, मगर कुत्ते का खौफनाक गुस्सा देख किसी की हिम्मत उसको छुड़ाने की नहीं हुई। पड़ोस के एक बुजुर्ग व्यक्ति चीख पुकार सुनकर मौके पर आए और डंडे मारकर जैसे-तैसे पिटबुल को दूर किया। तब तक बच्ची लहूलुहान हो चुकी थी।

शुरुआत में फैमिली वाले घायल बच्ची की हालत देखकर उसे दिल्ली के गुरु तेग बहादुर हॉस्पिटल (GTB) ले गए। वहां प्राथमिक इलाज हुआ, लेकिन ब्लीडिंग बंद नहीं हुई। गुरुवार रात करीब 11 बजे परिजन बच्ची को दो अन्य निजी हॉस्पिटलों में ले गए। उन्होंने बच्ची की हालत देखकर उसे भर्ती करने से मना कर दिया।

जिसके बाद परिजन उसे वापस गाजियाबाद लाए और मैक्स हॉस्पिटल वैशाली में भर्ती कराया। फैमिली के अनुसार, डॉक्टर अब सर्जरी करने में लगे हुए हैं। बच्ची के चेहरे पर काटने के कई जगह गंभीर निशान हैं। एक बड़ा कट आंख के पास है। इस हमले में बच्ची की आंख बाल-बाल बची है।

बच्ची की फैमिली ने DLF पुलिस चौकी पर पिटबुल मालिक के खिलाफ शिकायत दी है। गाजियाबाद नगर निगम ने पिटबुल पालने पर पूरी तरह रोक लगाई हुई है। यदि किसी ने पहले से पिटबुल पाला हुआ है, तो उसकी सूचना नगर निगम में देना अनिवार्य कर दिया गया है। इस घटना के सामने आने के बाद नगर निगम ने जांच करके कार्रवाई करने की बात कही है।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)