• Tue. Sep 22nd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

फतेहपुर में अलग अलग संगठनों ने मनाया सम्राट अशोक मौर्य की जयंती,लोगो ने बताया उनके से की बातें

Report By : Umesh Chandra Fatehpur (UP)

फतेहपुर जिले के वी आई पी रोड़ स्थित चंद्रगुप्त मौर्य भवन में विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोगों ने पहुंचकर चक्रवर्ती सम्राट अशोक मौर्य की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विधिवत रूप से जयंती मनाई वहीं मौर्य कुशवाहा उत्थान समिति के अध्यक्षता में विभिन्न सामाजिक सेवा संस्थाओं जैसे संत गाडगे समिति, अंबेडकर विकास समिति, पटेल सेवा संस्थान, सविता समाज, पासी कल्याण समिति,आदि समाज के पदाधिकारियों ने पहुंच कर सम्राट अशोक के समाजिक एकता एवम समरसता के अनुसार उनके आदर्शों पर चलने का आवाहन किया ।

भारत मे ही नहीं विदेशों तक फैला था अशोक महान का साम्राज्य l

वही फतेहपुर जिले के नगरपालिका चेयरमैन राजकुमार मौर्य ने चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान के विचार धारा पर प्रकाश डालते हुए बताया की जिस प्रकार सम्राट अशोक मौर्य ने राजनीतिक वा समाजिक क्षेत्रों में शालीनता के साथ भारत में ही नही विदेशों अफगानिस्तान और इराक तक में भी अपना साम्राज्य स्थापित किया जो आज उनके आदर्शों पर चलकर समाजिक एकता और अखंडता को कायम करते हुए एकजुट होकर समाज और देश का विकास करना चाहिए ।

केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने अशोक महान की जयंती पर दिया आश्वासन

चक्रवर्ती सम्राट अशोक मौर्य की जयंती के अवसर में चंद्रगुप्त भवन पहुंची केंद्रीय मंत्री व भाजपा प्रत्याशी साध्वी निरंजन ज्योति ने अशोक महान की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर उनके द्वारा समाज के लिए किए गए कार्यो पर प्रकाश डाला और कहा महान अशोक ने कलिंग जैसा युद्ध किया युद्ध मे हुवे नरसंहार को देखर विचलित हुवे और समाज को नई दिशा देने का काम किया यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद का जिक्र करते हुवे मौर्य कुशवाहा उत्थान समिति को एक भवन निर्माण का आस लगा आसवासन दिया।

सपा विधायक और चेयरमैन ने दीप प्रज्वलित कर किया माल्यार्पण

वहीं मौर्य कुशवाहा उत्थान समिति के महामंत्री ज्ञान मौर्य ने बताया की आज हमारे मौर्य समाज के संगठन ने सम्राट अशोक महान की जयंती समारोह मना रहे हैं जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में संरक्षक व पूर्व प्रधानाचार्य श्यामलाल वर्मा रहे वही नगरपालिका चेयरमैन राजकुमार मौर्य ने सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य की प्रतिमा में दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण किया और कार्यक्रम की शुरुवात किया जिसमें वक्ताओं ने चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान के जीवन पर प्रकाश डाला, कार्यक्रम का संचालन ज्ञान मौर्य ने किया जहां केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने चक्रवर्ती सम्राट अशोक मौर्य के कार्यों का बखान किया इस समारोह में पूर्व सांसद अशोक पटेल,हुसेनगंज विधायाक उषा मौर्य और मौर्य उत्थान समिति के अध्यक्ष वीर बहादुर मौर्य एवम तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)