• Tue. Sep 22nd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटे ने थामा कांग्रेस का दामन, उचाहार सीट से दो विधानसभा चुनाव हार चुके हैं उत्कर्ष

Report By : Rishabh Singh, ICN Network

स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटे उत्कर्ष मौर्य ने कांग्रेस जॉइन कर ली है। प्रियंका गांधी ने उत्कर्ष का पार्टी में स्वागत किया है। स्वामी प्रसाद के साथ ही उत्कर्ष ने कुशीनगर सीट से लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन किया था। हालांकि, बाद में उन्होंने अपना नामांकन वापस ले लिया था।

उत्कर्ष मौर्य ऊंचाहार सीट दो बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। 2022 में विधानसभा चुनाव के वक्त स्वामी प्रसाद मौर्य सपा में थे, उन्होंने अखिलेश यादव से बेटे के लिए टिकट मांगा था। हालांकि, टिकट नहीं मिला था।

स्वामी प्रसाद मौर्य सपा छोड़ कर आरएसएसपी नाम से नई पार्टी बनाई है। ऊंचाहार विधानसभा रायबरेली लोकसभा में हैं। ऊंचाहार से सपा विधायक मनोज पांडेय ने शुक्रवार को भाजपा जॉइन की है।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)