• Tue. Apr 14th, 2026

फतेहपुर में संपत्ति में हिस्सा न मिलने से नाराज दामाद ने छोटे भाई के साथ मिलकर ससुर को उतरा मौत के घाट

Report By : Umesh Chandra Fatehpur (UP)
यूपी के फतेहपुर में विगत 4 दिन पहले एक अज्ञात व्यक्ति का हत्या युक्त मिले शव के मामले में पुलिस ने मृतक की शिनाख्त करते हुए खुलासा किया है। हत्या के मामले में मृतक के दामाद और उसके छोटे भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दामाद के छोटे भाई को गिरफ्तार किया है। हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह ने बताया कि 18 मई के दिन कल्याणपुर थाना क्षेत्र के महरहा गांव के रहने वाले सत्येंद्र सोनकर के बाग में जामुन के पेड़ के नीचे एक अज्ञात 65 वर्षीय बुजुर्ग का शव मिला था। मृतक की शिनाख्त छोटे दामाद राम सागर में करते हुए रमेश पटेल निवासी बडौरी थाना कल्यानपुर के रूप में करते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया।

खेती में जिस्सेदारी न मिलने से नाराज दामाद ने ससुर को उतारा मौत के घाट
हत्या का खुलासा के लिए एसओजी टीम सहित तीन टीमों को लगाया गया था जांच पड़ताल के दौरान जानकारी हुई कि मृतक ने अपनी चार बेटियों में बड़ी बेटी कमलेश देवी की शादी राजेश पटेल निवासी सुजानपुर थाना ललौली के साथ किया था।दो साल पहले बेटी को कैंसर की बीमारी के कारण मौत हो गई थी।इलाज में दामाद ने एक बीघा जमीन बेचकर पत्नी का इलाज कराया था।लेकिन मृतक ने कहा कि सही इलाज न होने से बेटी की मौत हुई है।मृतक के पास 5 बीघा जमीन था जिसमे से ढाई बीघा जमीन पहले बेच चुका था और ढाई बीघा जमीन अपने तीन बेटियों को देने जा रहा था।इसी बीच मृतक बेटी के पुत्र के जन्मदिन पर माह अप्रैल में मृतक गांव सुजानपुर गया था जहां पर बड़े दामाद ने हिस्सा देने की बात तो मृतक ने हिस्सा देने से मना कर दिया।

पहले साथ मे बैठकर पिया शराब बाद में ससुर को हथौड़े से मारकर निर्मम हत्या जिसके बाद बड़े दामाद राजेश ने अपने छोटे भाई पिंटू पटेल 40 वर्ष के साथ 18 मई के दिन कल्यानपुर थाना क्षेत्र के महरहा बाइक से पहुचे और मृतक को बुलाकर 5 सौ की नोट देकर शराब ली और बाग में आकर तीनो लोगों ने शराब पिया जब मृतक रमेश पटेल जब नशे में हो गए तो दोनों ने मिलकर हथौड़ा मारकर हत्या कर दिया था।

पुलिस अधीक्षक ने घटना का खुलासा करने के लिए SOG सहित तीन टीमें लगाई थी सर्विलांस टीम और थाना पुलिस टीम ने कड़ी मसक्कत व जांच के बाद हत्या का कारण सहित खुलासा किया जिसमें एक आरोपी पिंटू पटेल को गौसपुर से गिरफ्तार किया है और मुख्य आरोपी राजेश पटेल अभी फरार चल रहा है। जिसकी गिरफ्तारी को लेकर SP ने बताया जानकारी जुटाई जा रही है बहुत जल्द उसे गिरफ्तार लर लिया जाएगा।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)