• Tue. Sep 22nd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नौतपा का तीसरा दिन ,आगरा में सुबह ही पारा 40°C के पार पहुंचा,कानपुर भी प्रदेश में तीसरा सबसे गर्म शहर

Report By : Rishabh Singh, ICN Network

नौतपा के तीसरे दिन उत्तर प्रदेश में आगरा सबसे गर्म रहा। सोमवार सुबह 10 बजे ही पारा 42.1 डिग्री तक पहुंच गया। लखनऊ और अयोध्या में भी पारा 40 डिग्री के पार चला गया। कई शहरों में आज भी पारा 45 डिग्री के पार जा सकता है।

सुबह 6 बजे से ही उमस महसूस होने लगी। 8 बजे तक भीषण गर्मी पड़ने लगी है। 9 बजे तक गर्म हवा चलने लगी। लोग धूप से बचने के लिए अपने फेस और शरीर को ढक कर चल रहे हैं। मौसम विभाग ने आज 29 शहरों के लिए हीटवेट का अलर्ट जारी किया है। 16 जिलों में वार्म नाइट की चेतावनी भी है।

3 बजे तक जरूरत न हो तो घर से बाहर न निकलें। बाहर निकलना भी है, तो पानी पीकर ही निकलें। खाली पेट न रहें। सिर को सफेद कपड़े से ढक कर ही निकलें और हल्के कपड़े पहनें। बच्चे और बुजुर्ग बाहर जाने से बचें।

तापमान में जारी रहेगी बढ़ोतरी: CSA यूनिवर्सिटी के मौसम

विज्ञानी डॉ. SN सुनील पांडेय ने बताया- नौतपा में अभी कई शहरों में पारा 48 डिग्री तक जा सकता है। तापमान में बढ़ोतरी लगातार जारी रहेगी। दिन के मुकाबले अब रातें भी गर्म होंगी।

कानपुर में सुबह से ही गर्मी पड़ रही है। 9 बजे तक पारा 39 डिग्री क्रॉस कर गया। शहर की व्यस्ततम सड़कों में शुमार विजय नगर रोड पर गर्मी के चलते सुबह ही सन्नाटा छा गया। अन्य दिनों के मुकाबले लोगों की आवाजाही बेहद कम दिखी। शहर की अन्य सड़कों का भी यही हाल है। सुबह से ही गर्मी और उमस बेहद ज्यादा है।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)