• Sat. Oct 3rd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

गाजियाबाद ऑडिटोरियम कंपलेक्स नगर निगम ने किया सील,टैक्स बकाया के चलते हुई कार्यवाई,1146 दुकानों को नोटिस जारी

Report By : Ankit Srivastav, ICN Network

गाजियाबाद में नगर निगम ने बुधवार को टैक्स के बड़े बकायेदारों के खिलाफ अभियान चलाया है । टीम ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम नेहरूनगर और रमतेराम रोड स्थित शॉपिंग कॉम्प्लेक्स को सील कर दिया। ऑडिटोरियम पर 1 करोड़ 89 लाख रुपया और कॉम्प्लेक्स पर 2 करोड़ रुपया बकाया था। ऑडिटोरियम सरकारी संपत्ति है, इसके बावजूद नगर निगम ने उस पर एक्शन लेने में कोताही नहीं बरती।

नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉक्टर संजीव ने बताया, पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम नेहरूनगर और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स को कई दफा नोटिस जारी किए गए, परंतु बकाया जमा नहीं हुआ। इससे नगर निगम को राजस्व की हानि हो रही थी।

जिसके बाद बुधवार को दोनों संपत्तियों को सील कर दिया गया है। इसके अलावा 1146 दुकानों पर दो करोड़ रुपए से अधिक का टैक्स बकाया है। इन दुकानों को नोटिस दे दिया गया है। अगर ये टैक्स जमा नहीं करते हैं तो इन दुकानों पर भी सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा मैसर्स रैली इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर अशोक कुमार को भी बकाया टैक्स जमा करने का निर्देश दिया गया है।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)