• Mon. Jun 1st, 2026

जानिए इस सिंगर के बारे में जो अपने जन्मदिन पर नया सिंगर लांच करता है, 12 साल की उम्र में छोड़ दिया था अपना घर

Report By : Ankit Srivastav, ICN Network

अभिषेक शर्मा और ऋतुराज गायकवाड ने जिम्बाब्वे के खिलाफ सबसे बड़ी भारतीय साझेदारी की। दोनों ने केएल राहुल और मंदीप सिंह के 102 रन की साझेदारी के रिकॉर्ड को तोड़ा। 7 जुलाई 1973 को दिल्ली में जन्मे कैलाश खेर आज अपना 51वां बर्थडे मना रहे हैं। इस मौके पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें उन्हीं की जुबानी बचपन से लेकर आज तक हमारे जन्मदिन पर कभी केक नहीं काटा गया। मैं इंडियन आइडल शो में जज था। अचानक हमारे जन्मदिन पर केक काटकर सरप्राइज दिया गया। पहली बार जीवन में केक काटा था। वह बात मेरे दिल को नहीं छू पाई, क्योंकि भले ही मैं इस युग में हूं, लेकिन मैं हजारों वर्ष के पहले का जीवन जी रहा हूं। मैं अपने जन्मदिन को यज्ञ और हवन के साथ मनाता हूं। हमारे जन्मदिन पर अनुष्ठान होते हैं।

मैं अपने जन्मदिन पर एक और शुभ काम करता हूं। मुझे पता है कि जब कोई मुंबई में आता है, तो उसका हाथ आसानी से कोई नहीं थामता है। मेरे साथ भी ऐसा ही हुआ। जब मुंबई में मुश्किल के दौर से गुजर रहा था, तब एक शपथ ली थी कि अगर प्रभु हमें सफल बनाएंगे, तो मैं नई प्रतिभाओं को मंच दूंगा।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)