• Fri. Oct 2nd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति पर फायरिंग,हमला होते ही सीक्रेट सर्विस एजेंट्स ने घेरे में लिया,रैली के दौरान अटैक

Report By : Ankit Srivastav, ICN Network

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर जानलेवा हमला हुआ है। पेंसिल्वेनिया के बटलर में रैली के दौरान ट्रम्प पर गोली चलाई गई। जब वे मंच पर बोल रहे थे, तभी गोली चलने की आवाज सुनाई दी। ट्रम्प ने अपने दाहिने कान पर हाथ रखा और नीचे झुक गए। सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स तुरंत ट्रम्प को कवर करने पहुंचे।

एजेंट्स ने ट्रम्प को संभाला और उन्हें खड़े होने में मदद की, तो ट्रम्प के चेहरे और कान पर खून नजर आया। इस दौरान ट्रम्प ने मुट्ठी भींचकर हवा में लहराई। इसके बाद सीक्रेट एजेंट्स ट्रम्प को मंच से उतारकर कार में बैठाकर वहां से ले गए। घटना भारतीय समय के मुताबिक रविवार सुबह 4 बजे हुई। तब अमेरिका में शनिवार शाम 6:30 बजे का समय था।

सीक्रेट सर्विस ने बताया कि हमलावर को मार गिराया गया है। इस हमले में एक ट्रम्प समर्थक की जान गई है, जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है।
वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन अपने चुनावी दौरे को बीच में छोड़कर आज ही वॉशिंगटन डीसी लौट रहे हैं। उन्होंने वाइट हाउस में होमलैंड सिक्योरिटी और लॉ एनफोर्समेंट एजेंसी की इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है।

राष्ट्रपति जो बाइडेन ने घटना के करीब 4 घंटे बाद पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बात की। एक वाइट हाउस अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रपति बाइडेन ने पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप, पेंसिल्वेनिया के गवर्नर जोश शपिरो और बटलर के मेयर बॉब डंडॉय से भी बात की है।वाइट हाउस अधिकारियों ने यह भी बताया कि राष्ट्रपति आज ही वाशिंगटन डीसी लौट रहे हैं।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)