• Thu. Oct 1st, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव पर राहुल गांधी के आरोपों को चुनाव आयोग ने नकारा

Report By : ICN Network

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अमेरिका में एक कार्यक्रम के दौरान महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि मतदान के आखिरी दो घंटों में अचानक 65 लाख वोट डाले गए, जो संभव नहीं है, और आरोप लगाया कि चुनाव आयोग ने निष्पक्षता नहीं बरती।

इन आरोपों को चुनाव आयोग ने पूरी तरह खारिज करते हुए कहा कि चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और कानूनी प्रावधानों के अनुसार हुई थी। आयोग ने स्पष्ट किया कि किसी भी राजनीतिक दल, यहां तक कि कांग्रेस के प्रतिनिधियों ने भी मतदान प्रक्रिया के दौरान या बाद में कोई शिकायत नहीं की थी।

चुनाव आयोग ने यह भी कहा कि इस तरह के निराधार बयान न केवल लोकतांत्रिक संस्थाओं की छवि खराब करते हैं, बल्कि चुनावी प्रक्रिया में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों के मनोबल को भी प्रभावित करते हैं।

इस बयानबाज़ी के बाद भाजपा ने राहुल गांधी की आलोचना करते हुए कहा कि वे बार-बार विदेशी मंचों पर भारत और इसकी संस्थाओं की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाते हैं।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)