• Mon. Feb 2nd, 2026

आर्टिकल 370 और नोटबंदी से नहीं रुका आतंकवाद: अबू आज़मी का केंद्र पर तीखा प्रहार

Report By : ICN Network

समाजवादी पार्टी के नेता अबू आसिम आज़मी ने हाल ही में हुए आतंकी हमले को लेकर केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि अनुच्छेद 370 को हटाने और नोटबंदी जैसे कठोर फैसले लेने के बावजूद देश में आतंकवाद पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।

आज़मी का कहना है कि सरकार ने इन कदमों को आतंकवाद खत्म करने का उपाय बताया था, लेकिन इसके बावजूद हमले थमे नहीं हैं। उन्होंने इस स्थिति को खुफिया एजेंसियों की नाकामी बताया और केंद्र से मांग की कि वह इस दिशा में ठोस और असरदार नीति अपनाए।

उन्होंने जोर देते हुए कहा कि केवल राजनीतिक दावे करने से सुरक्षा नहीं बढ़ती, इसके लिए ज़मीनी स्तर पर मजबूत कार्रवाई की ज़रूरत है।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)