• Tue. Sep 22nd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा में ब्लैकआउट के लिए सोसाइटियां तैयार, प्रशासन की चेतावनी से हलचल

Report By : ICN Network

नोएडा। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को लेकर शुक्रवार को सेक्टरों और सोसाइटियों में हलचल का माहौल बना रहा। लोग आने वाले समय के बारे में चिंतित नजर आए और कई लोग सरकार से अपडेट लेने के लिए लगातार संपर्क में रहे। कुछ निवासियों ने अपने घरों में जरूरी सामान जैसे राशन इकट्ठा करना भी शुरू कर दिया।

सेक्टर 78 की द हाइड पार्क सोसाइटी के एओए अध्यक्ष सुजीत कुमार ने बताया कि शुक्रवार शाम को पुलिस प्रशासन से उन्हें फोन आया, जिसमें कहा गया कि रात को ब्लैकआउट किया जा सकता है। प्रशासन ने सोसाइटी को तैयार रहने के निर्देश दिए, लेकिन समय के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। तत्पश्चात, सोसाइटी ने अपनी तैयारी पूरी कर ली थी।

वहीं, सेक्टर 137 की सुपरटेक इकोसिटी सोसाइटी के निवासी ओमदत्त शर्मा ने बताया कि उनकी सोसाइटी में ब्लैकआउट करने की योजना बनाई गई थी, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक निर्देश नहीं मिलने के कारण इस योजना को रद्द कर दिया गया।

सेक्टर 46 की गार्डेनिया एम्स ग्लोरी सोसाइटी की निवासी प्रभा गुप्ता ने बताया कि सोसाइटी के लोगों ने कहा कि वे केवल प्रशासन से निर्देश मिलने के बाद ही ब्लैकआउट करेंगे।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)