• Thu. Oct 1st, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

सीएम योगी ने जनता दर्शन में सुनीं समस्याएं, भूमाफियाओं पर सख्त कार्रवाई के निर्देश — प्रीपेड बिजली उपभोक्ताओं को मिल सकती है छूट

Report By : ICN Network

रविवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब 200 लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर लगी कुर्सियों पर बैठे फरियादियों तक स्वयं पहुँचकर मुख्यमंत्री ने सभी से संवाद किया और उनके आवेदन पढ़े।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी मामलों का निस्तारण 15 दिन के भीतर किया जाए और फरियादियों को उसका फीडबैक भी दिया जाए।
इस दौरान सीएम ने भूमाफियाओं के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि जो लोग दूसरों की जमीन पर अवैध कब्जा कर रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। ऐसे लोगों पर केस दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जाए। प्रशासन को चेताया कि ऐसे मामलों में कोई नरमी न बरती जाए।

इधर, बिजली निगम ने प्रीपेड कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं को राहत देने की तैयारी की है। प्रस्तावित योजना के तहत इन उपभोक्ताओं को बिजली दरों में दो फीसदी तक की छूट मिल सकती है। निगम द्वारा नियामक आयोग में दाखिल मसौदे में इस छूट का जिक्र किया गया है। साथ ही, ऑनलाइन भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं को भी अतिरिक्त सहूलियतें देने का प्रस्ताव शामिल किया गया है।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)