• Sat. Oct 3rd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

यूपी में अवैध मतांतरण रैकेट का मास्टरमाइंड जलालुद्दीन की संपत्तियां होंगी जब्त, सीएम योगी ने दिए सख्त आदेश

Report By : ICN Network

उत्तर प्रदेश में अवैध धर्मांतरण गिरोह का संचालन करने वाले जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा के खिलाफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां न सिर्फ समाज विरोधी, बल्कि राष्ट्र विरोधी भी हैं, और इस गिरोह के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, “उत्तर प्रदेश सरकार बहन-बेटियों की गरिमा और सुरक्षा को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी की गतिविधियां राष्ट्रविरोधी हैं। सरकार ऐसे तत्वों को किसी भी सूरत में बख्शेगी नहीं।”

उन्होंने आगे कहा कि जलालुद्दीन समेत उसके नेटवर्क से जुड़े सभी आरोपियों की संपत्तियां जब्त की जाएंगी और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने साफ किया कि जो लोग प्रदेश की शांति, सौहार्द और महिलाओं की सुरक्षा को नुकसान पहुंचाएंगे, उन्हें ऐसी सजा दी जाएगी जो समाज के लिए एक मिसाल बने।

बता दें कि सीएम की इस प्रतिक्रिया से पहले ही मंगलवार सुबह बलरामपुर में छांगुर बाबा की सहयोगी नीतू नवीन रोहरा के आवास पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की है। कार्रवाई से पहले सोमवार देर रात प्रशासन ने कोठी पर तीन नोटिस चस्पा किए थे, जिसके बाद मंगलवार सुबह यह कदम उठाया गया।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)