• Mon. Sep 21st, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज

दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में शनिवार शाम को मौसम में बदलाव आया। कई इलाकों में हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो गया जिससे लोगों को उमस से राहत मिली। मौसम विभाग ने पहले ही दिल्ली-एनसीआर के लिए येलो अलर्ट जारी किया था। बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट आई है।

इस बारिश की वजह से लोगों को उमस से बड़ी राहत मिली है। झमाझम बारिश होने की वजह से तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है।

पिछले दस दिनों से जेवर क्षेत्र में वर्षा न होने से लोगों का उमस भरी गर्मी से हाल बेहाल था। वहीं धान सहित खरीफ की सभी फसलों में सिंचाई को लेकर किसानों ने तैयारियां शुरू कर दी थी। लेकिन शनिवार दोपहर तेज हवा के साथ बादलों का रूख बदला और रिमझिम वर्षा शुरू हो गई।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )