• Wed. Feb 18th, 2026

केंद्र सरकार ने आम जनता को राहत देते हुए 42 सामान्य औषधियों के खुदरा मूल्य तय कर दिए

केंद्र सरकार ने आम जनता को राहत देते हुए 42 सामान्य औषधियों के खुदरा मूल्य तय कर दिए हैं जिनमें ब्रॉड-स्पेक्ट्रम एंटीबायोटिक शामिल हैं। इन दवाइयों का उपयोग मुख्य रूप से अंग प्रत्यारोपण के बाद किया जाता है। मेरोपेनम और सुलबैक्टम इंजेक्शन की कीमत 1938.59 रुपये प्रति शीशी तय की गई है। सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि दवाएं उचित मूल्य पर उपलब्ध हों।

केंद्र सरकार ने लोगों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने 42 सामान्य औषधियों के खुदरा मूल्य तय कर दिए हैं। इसमें ब्रॉड-स्पेक्ट्रम एंटीबायोटिक और इप्का लेबोरेट्रीज शामिल हैं।

दरअसल, इन दवाइयों का उपयोग आम तौर पर अंग प्रत्यारोपण के बाद किया ऑर्गन रिजेक्शन रोकने के लिए किया जाता है। बताया जा रहा है कि मेरोपेनम और सुलबैक्टम इंजेक्शन की खुदरा कीमत 1,938.59 रुपये प्रति शीशी है।

इन दवाइयों की कीमत भी हुई कम

इसके अलावा माइकोफेनोलेट मोफेटिल की कीमत 131.58 रुपये प्रति टैबलेट है। बैक्टीरियल संक्रमण के इलाज में उपयोग की जाने वाली एबॉट हेल्थकेयर की क्लैरिथ्रोमाइसिन एक्सटेंडेड-रिलीज टैबलेट की कीमत अब 71.71 रुपये प्रति टैबलेट है

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )