• Wed. Sep 23rd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा: सपा नोएडा महानगर ने मनाई महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती


नोएडा सेक्टर 53 स्थित सपा नोएडा महानगर कैंप कार्यालय पर सपा नोएडा महानगर द्वारा महर्षि वाल्मीकि जयंती बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष डॉक्टर आश्रय गुप्ता ने की जबकि संचालन महानगर महासचिव विकास यादव ने किया। सभी लोगों ने महर्षि वाल्मीकि जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर के नमन किया। सभी ने एक स्वर में महर्षि वाल्मीकि के दिखाएं मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष डॉक्टर आश्रय गुप्ता ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि संस्कृत के महान कवि और रामायण के रचयिता थे। उन्हें आदिकवि के रूप में जाना जाता है। प्रदेश सचिव सुनील चौधरी ने कहा की महर्षि वाल्मीकि जी की रचना बाल्मीकि रामायण एक ऐसा महाकाव्य है जो भगवान राम की जीवन के माध्यम से सत्य धर्म और कर्तव्य पालन का संदेश देता है।

मीडिया प्रभारी गौरव कुमार यादव व अंबेडकर वाहिनी के अध्यक्ष हरपाल सिंह ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि का जीवन हमें यह सिखाता है कि मनुष्य अपने कर्म और संकल्प से स्वयं को बदल सकता है।
आज के कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य लोगों में
सुनील चौधरी, विकास यादव, वीरपाल प्रधान, रामवीर यादव, गौरव कुमार यादव, महकार तंवर, राणा मुखर्जी ,अनिल पाल ,पिंटू यादव ,टीटू यादव, लोकेश यादव, राम सहेली ,रेखा ,कृष्ण कुमार, आसिफ अंसारी ,प्रहलाद, रवि कुमार, कमल सिंह गौतम, कृपा शंकर यादव, प्रेम सिंह, हरपाल सिंह, सतपाल सिंह ,मोहित यादव, अली शेर, नजाकत अली ,पूरण प्रधान , सिकंदर पासवान।
मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )