• Thu. Sep 17th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

राजस्थान में कैबिनेट फेरबदल के संकेत, मदन राठौड़ का बड़ा बयान; निकाय चुनाव पर भी खुलकर बोले

राजस्थान में मंत्रिमंडल फेरबदल या विस्तार को लेकर अटकलें तेज हैं। हालांकि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का कहना है कि कैबिनेट में बदलाव का फैसला पूरी तरह मुख्यमंत्री के अधिकार क्षेत्र में है, लेकिन राजनीतिक नियुक्तियों की प्रक्रिया लगातार जारी है। उन्होंने बताया कि हाल ही में अरुण चतुर्वेदी को वित्त आयोग अध्यक्ष बनाया गया है और आने वाले दिनों में अन्य नियुक्तियां भी होती रहेंगी।
जोधपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए राठौड़ ढेलाणा गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए रवाना हुए।

प्रदेश और जिले के कार्यकर्ताओं को अभी पद न मिलने पर राठौड़ ने आश्वासन दिया कि आने वाले समय में इस कमी को पूरा किया जाएगा। प्रवासी राजस्थानी सम्मेलन का ज़िक्र करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में रॉ मैटेरियल की कमी नहीं है, स्किल्ड व सेमी-स्किल्ड लेबर भी उपलब्ध है और बाज़ार की संभावनाएं भी व्यापक हैं। उन्होंने अपील की कि प्रवासी राजस्थानी प्रदेश में आकर उद्योग लगाएं।
राठौड़ ने कहा कि सरकार बिजली के मामले में आत्मनिर्भर हो चुकी है और जल्द ही बिजली बेचने तथा किसानों को दिन में आपूर्ति देने की स्थिति में आ जाएगी। ऐसे में, प्रवासी निवेशकों को ज़मीन और बिजली दोनों उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे राज्य और निवेशक—दोनों को लाभ होगा।

निकाय चुनाव पर बोलते हुए राठौड़ ने बताया कि पिछली कांग्रेस सरकार ने वार्डों का गठन अनियमित तरीके से किया था, जिसमें आबादी का सही औसत नहीं रखा गया था। भाजपा सरकार ने अब सभी वार्डों का पुन: निर्धारण कर दिया है।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)