• Thu. Feb 19th, 2026

ग्रेटर नोएडा: सेक्टर डेल्टा-1 के निवासी पिछले दो सप्ताह से गंदे और बदबूदार पानी की सप्लाई से परेशान 

ByAnkshree

Dec 13, 2025
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर डेल्टा-1 के निवासी पिछले दो सप्ताह से गंदे और बदबूदार पानी की सप्लाई से परेशान हैं। सेक्टर के लोगों ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया है कि कई बार शिकायत करने के बाद भी जल विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। एफ ब्लॉक के लोगों ने बताया कि करीब 15 दिनों से बदबूदार और मटमैला पानी आ रहा है। लोगों को आशंका है कि किसी वजह से पानी की पाइपलाइन में सीवर का गंदा पानी घुस रहा है।

इसलिए सेक्टरवासियों ने तत्काल पानी की लाइनों की जांच कराने की मांग की है। एफ ब्लॉक निवासी विनोद नागर ने बताया, कई परिवार बोतलबंद पानी खरीदकर पी रहे हैं। दूषित पानी पीने से कई लोग उल्टी, दस्त और बुखार से पीड़ित हैं। शिकायतें करने के बावजूद विभाग सिर्फ आश्वासन दे रहा है। सेक्टर डेल्टा-1 आरडब्ल्यूए अध्यक्ष प्रमोद भाटी ने बताया कि सुबह सप्लाई होते ही पानी मटमैला और बदबूदार आया। लोगों ने पानी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कर मामले को उठाया और प्राधिकरण से तुरंत ठोस समाधान की मांग की

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )