• Thu. Feb 19th, 2026

यूपी: एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स में होगी रेग्युलर पुलिसकर्मियों की तैनाती

ByAnkshree

Dec 15, 2025
उत्तर प्रदेश के युवाओं को नशे के आगोश में धकेलने वाले अवैध नशे के सौदागरों पर योगी सरकार अब बड़ा एक्शन लेने जा रही है। प्रदेश में नशे के कारोबार पर पूरी तरह से नकेल कसने के लिए, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) को और अधिक मजबूत करने का निर्णय लिया है। वर्तमान में ANTF में पुलिसकर्मियों को प्रतिनियुक्ति (deputation) पर तैनात किया गया है और नियतन (sanctioned strength) के हिसाब से भी बल (फोर्स) कम है। इस स्थिति को सुधारते हुए,

योगी सरकार ने ANTF में रेग्युलर पुलिसकर्मियों की तैनाती करने और नियतन के अनुसार बल उपलब्ध कराने का फैसला किया है। इस कदम से न केवल ANTF को मजबूती मिलेगी, बल्कि प्रदेश में अवैध नशे के सौदागरों के खिलाफ कार्रवाई में भी तेजी आएगी

ANTF यूनिट्स और थानों पर 386 पदों का है नियतन

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) के आईजी अब्दुल हमीद ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में अवैध नशे पर नकेल कसने और ड्रग माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए वर्ष 2022 में ANTF का गठन किया था। इस दौरान 6 थाने और 8 यूनिट का गठन किया गया।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )