फेज-3 थाना क्षेत्र के एक अस्पताल में नौकरी करने वाली नर्स की फोटो वायरल करने का आरोप उसके सहकर्मी पर लगा है। पुलिस के मुताबिक शिकायत से पता चला है कि सहकर्मी और नर्स के बीच प्रेम-प्रसंग था। इस दौरान आरोपी ने कुछ फोटो ली थीं। जब नर्स पति के पास चली गई तो उसके सहकर्मी ने बदनाम करने की नीयत से कुछ फोटो वायरल कर दिए। पीड़िता ने आरोपित सहकर्मी के खिलाफ फेज तीन थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नर्स मूलरूप से झारखंड की रहने वाली है।
अस्पताल में काम करने के दौरान सहकर्मी रघुबीर से दोस्ती हो गई थी। पिछले दिनों नर्स ने झारखंड अपने पति के पास जाने के लिए योजना बनाई थी। इस बात की जानकारी होने पर रघुवीर नाराज हो गया। एसीपी उमेश कुमार ने बताया कि शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।