फरीदाबाद में मुजेसर थाना क्षेत्र के मोदी चौक पर बुधवार सुबह हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया। माचिस और टॉफी की पेमेंट लेकर जा रहे एक सेल्समैन से पल्सर सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने करीब डेढ़ लाख रुपये लूट लिए।
पीड़ित चमन, निवासी गांव फरीदपुर, दुकानों पर सप्लाई का काम करता है और सुबह करीब नौ बजे कैश कलेक्शन कर स्कूटी से जाने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान बदमाश हथियार दिखाकर उसका बैग छीनकर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस व क्राइम ब्रांच ने जांच शुरू कर दी है।