• Fri. Mar 13th, 2026

उतराखंड: गौचर में राज्यस्तरीय कृषि मेला शुरू

चमोली के गौचर में किसान दिवस के अवसर पर राज्यस्तरीय कृषि मेला शुरू हो गया। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और सीएम पुष्कर सिंह धामी भी मेले में पहुंचे और कई घंटे किसानों के बीच रहे। मेले में पहाड़ी उत्पादों के स्टॉल भी लगे हैं। साथ ही खेती किसानी के उपकरण भी लगे हैं। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने चक्की भी चलाई और दूध भी बिलोया।

यहां मैदान में जहां पहाड़ की सीढ़ीनुमा खेती दिखेगी। वहीं बागवानी के भी दर्शन होंगे। एक हिस्से में पहाड़ का पशुपालन बदरी गाय भी दिखेगी तो वहीं ट्राउट  मछली, कीवी उत्पादन सहित कई मॉडल यहां तैयार नजर आएंगे।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )