• Tue. Feb 17th, 2026

एटा: गला रेतकर युवक-युवती की हत्या

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में युवक-युवती की गला रेतकर हत्या कर दी गई। घरवालों ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था

गांव गढ़िया सुहागपुर में रविवार देर रात युवक और युवती की गला रेतकर हत्या कर दी गई। युवक युवती से मिलने के लिए उसके घर आया था। दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख युवती के परिजन आपा खो बैठे और वारदात को अंजाम दिया। एसएसपी श्याम नारायण सिंह ने बताया कि मामला जैथरा थाना क्षेत्र का है। मृतकों की पहचान दीपक (21) और शिवानी (21) के तौर पर हुई है

एसएसपी ने बताया कि पूछताछ में सामने आया है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती से मिलने के लिए युवक रात को युवती के घर के पीछे स्थित एक घर में आया था। इसी दौरान युवती के परिजन ने इन दोनों को देख लिया। आवेश में आकर दोनों की हत्या कर दी।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )