• Thu. Feb 19th, 2026

गुरुग्राम: तीन दिन से पानी आपूर्ति ठप, टैंकर के सहारे लोग

द्वारका एक्सप्रेसवे के पास बसे न्यू गुरुग्राम और ओल्ड गुरुग्राम के कई इलाकों में पिछले तीन दिन से पीने का पानी नहीं आने के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पानी की आपूर्ति बाधित होने से घरेलू कामकाज व घर के लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि पानी नहीं आने के कारण लोगों को टैंकरों का सहारा लेना पड़ रहा है।
निवासियों के अनुसार, जल आपूर्ति बंद होने की कोई पूर्व सूचना नहीं दी गई। टैंकर मंगवाने पर अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ रहा है। वहीं, कई सोसाइटियों और कॉलोनियों में टैंकर भी समय पर उपलब्ध नहीं हो पा रहे। स्थानीय लोगों ने जलापूर्ति विभाग से जल्द समस्या के समाधान की मांग की है।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )