सेक्टर-30 में एक सोसाइटी में बिना पुलिस को जानकारी दिए विदेशी नागरिक को ठहराने पर प्रबंधक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 26 जनवरी की सुरक्षा को लेकर पुलिस सोसाइटी की जांच कर रही है। हेड कांस्टेबल की शिकायत पर सेक्टर-40 थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
हेड कांस्टेबल नरेंद्र कुमार ने दी शिकायत में बताया कि वह शनिवार को टीम के साथ गश्त पर थे। वह टीम के साथ पीजी में रहने वालों की जांच कर रहे थे। जब वह यूनीवर्ल्ड सिटी सोसाइटी में पहुंचे तो सोसाइटी के आरडब्ल्यूए ऑफिस में अजय अरोड़ा प्रबंधक मिले। उन्होंने सोसाइटी में रह रहे विदेशी नागरिकों की जांच के लिए रिकॉर्ड मांगा गया। रिकॉर्ड से पता चला कि सोसाइटी में अनामिका नागपाल के फ्लैट में मूल रूप से जापान निवासी टाटे रयू रह रहा था।