रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त राजीव रंजन ने बताया कि प्रेम नगर इलाके में काफी नाले हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार ज्यादातर नाले पूरे तरह भरे हुए हैं। ऐसे लगा कि बच्ची किसी नाले में गिर सकती है। ऐसे में ड्रोन से नाले में तलाशी लेने का फैसला किया गया। डूबने से हुई है मौत
पुलिस उपायुक्त ने बताया कि बच्ची के शव के पोस्टमार्टम की रिपोर्ट मिल गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता लगा कि बच्ची की डूबने से मौत हुई है। बताया जा रहा है कि बच्ची दिमागी रूप से कमजोर थी। हो सकता है वह चलते-चलते नाले में गिर गई हो।

