• Mon. Feb 16th, 2026
Jharkhand Fire News: झारखंड के धनबाद में एक अस्पताल में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि आग में दंपत्ति सहित 5 लोगों की मौत हो गई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार क्लीनिक संचालक डॉ विकास हजरा और उनकी पत्नी डॉ प्रेमा सहित 5 लोगों की मौत हुई है। घटना देर रात 2 बजे की है। मौके पर फायर ब्रिगेड की 5 गाड़यों ने पहुंचकर आग को काबू पा लिया है।

आग में कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आग इतनी भीषण थी की ऊपरी मंजिल में अफरा तफरी का माहौल हो गया था। फायर ऑफिसर ने बताया कि जब हमें आग की सूचना मिली, तब तक आग काफी फैल गई थी। अगर हमें पहले जानकारी मिलती तो हम समय से पहुंच कर कुछ कर सकते थे। अस्पताल से 5 पुरूषों, 2 महिलाओं को रेस्क्यू किया गया है।

आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। एसडीएम प्रेम कुमार ने बताया कि, स्टोर रूम में आग लगने के बाद दम घुटने से नर्सिंग होम के मालिक और उनकी पत्नी सहित अन्य लोगों की मौत हो गई।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)