मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत जिले में फ्लैट बुकिंग की अंतिम तिथि दो दिन बढ़ाकर अब 6 फरवरी कर दी गई है। यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के पात्र परिवारों को किफायती दर पर आवास उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित की जा रही है।
जिला प्रशासन ने यह निर्णय उन पात्र आवेदकों को अतिरिक्त अवसर देने के लिए लिया है, जिन्होंने अब तक बुकिंग प्रक्रिया पूरी नहीं की है।