नोएडा स्थित सेक्टर 122 में गौग्रास सेवा का शुभारंभ पूरे विधि-विधान के साथ आरडब्ल्यूए अध्यक्ष श्री शिवकुमार तिवारी एवं सेक्टर के अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा किया गया।
आरडब्लूए अध्यक्ष शिव कुमार ने बताया कि इस सेवा के अंतर्गत चारों ब्लॉकों की प्रत्येक गली एवं प्रत्येक घर से सुबह बनने वाली पहली रोटी (गाय के लिए) एकत्रित की जाएगी। संध्या समय सेक्टर 94 स्थित गौशाला से वाहन आकर इन रोटियों को संग्रहित कर गौशाला तक पहुंचाएगा।
इस अवसर पर आरडब्ल्यूए अध्यक्ष श्री शिवकुमार तिवारी, श्री डी.पी. सिंह, श्री दिनेश शर्मा, श्री एल.आर. गुप्ता, श्री शंकरलाल कालरा, श्री गजराज शर्मा, श्री विकास जी तथा सेक्टर के गणमान्य व्यक्तियों में श्री एस.आर. यादव, श्री अरुण गर्ग, श्री आर.बी. प्रसाद, श्री सचिन राणा, श्री अनिल शर्मा, श्री किरणपाल मुखिया, श्री नरेश बंसल, श्री आदित्य त्यागी, श्री पी.एस. नेगी, श्री योगेश चौधरी, श्रीमती शशी गुप्ता, श्रीमती रश्मि जी, श्रीमती सीमा गर्ग, श्रीमती अपर्णा अग्रवाल, श्रीमती किरण सिंह एवं श्रीमती सरोज बाला जी सहित सेक्टर के सैकड़ों निवासी विशेष रूप से उपस्थित रहे।इस पहल का सभी सेक्टरवासियों ने खुले दिल से स्वागत किया