• Mon. Sep 28th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा: नवरात्रि के अवसर पर अनहद नाद का आयोजन

नवरात्रि के अवसर पर अनहद नाद का आयोजन
नोएडा। सेक्टर 128 निवासी रेखा मल्होत्रा द्वारा छतरपुर स्थित श्री आद्या कात्यायनी शक्तिपीठ में नवरात्रि के अवसर पर अनहद नाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान यहां भक्तों की भारी भीड़ रही लोंगो ने मन से मन की शांति के लिए आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया । रेखा मल्होत्रा ने कहा जब मन शांत होता है तब भीतर से एक अनहद नाद गूंजने लगता है। ममता और वात्सल्य ऐसे अद्भुत धागे हैं। जिससे परमात्मा ने हम सभी को एक दूसरे के प्रेम के धागे में बांध दिए हैं। इस दौरान माता के जयकारे से पूरा वातावरण शांतमय हो गया। इस दौरान कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया मंच संचालन नोएडा सेक्टर 70 निवासी कथक गुरु प्रभा दुबे ने किया और नोएडा,दिल्ही एनसीआर के बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति दी। श्री आद्या कात्यायनी शक्ति पीठ में दिव्य हीलिंग सत्र का आयोजन

प्रसिद्ध एनर्जी अल्केमिस्ट एवं आध्यात्मिक मार्गदर्शक रेखा मल्होत्रा द्वारा हाल ही में पवित्र श्री आद्या कात्यायनी शक्ति पीठ, छतरपुर मंदिर में एक विशेष हीलिंग एवं ध्यान सत्र आयोजित किया गया।

इस सत्र का मुख्य केंद्र इच्छा पूर्ति (Wish Fulfilment) रहा, इस विश्वास के साथ कि मां के दरबार से कोई भी खाली हाथ नहीं लौटता, यदि सही ऊर्जा और भावना के साथ प्रार्थना की जाए। सत्र के दौरान
“ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुंडायै विच्चे”
मंत्र का सामूहिक जाप कराया गया।

रेखा मल्होत्रा ने इस दौरान हीलिंग ऊर्जा का संचार करते हुए उपस्थित लोगों के आभामंडल को शुद्ध करने, आंतरिक अवरोधों को दूर करने और उन्हें मां दुर्गा की दिव्य शक्ति से जोड़ने का मार्गदर्शन किया।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )