• Tue. Apr 14th, 2026

UP : जिला खेल कार्यालय प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी द्वारा जनपद में विभिन्न तारणतालों का किया गया औचक निरीक्षण..

गौतमबुद्धनगर : जिला खेल कार्यालय गौतम बुद्ध नगर प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी डॉ.परवेज अली ने जानकारी देते हुए बताया कि 13 अप्रैल 2026 को जनपद की मिक्सन अल्टीमो ग्रेटर नोएडा, मिक्सन टवीन्स ग्रेटर नोएडा, गौर अतुल्यम ग्रेटर गोएडा, सुपरटेक सिजार ग्रेटर नोएडा, जे.पी. रिसोर्ट एण्ड स्पा, जे.पी. ग्रोन्स ग्रेटर नोएडा, रियान इन्टरनेशनल स्कूल ग्रेटर नोएडा एव वाई. एम.सी.ए. तरणताल एकेडमी के जिग आदि तरणतालों का औचक निरीक्षण किया गया।
उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान पाया कि मिक्सन अल्टीमी, गौर अतुल्यम, सुपरटेक सिजार एवं मिक्सन टवीन्स ग्रेटर नोएडा में महिला प्रशिक्ष नहीं है। रियान इन्टरनेशनल स्कूल ग्रेटर नोएडा में सुरक्षा के कोई भी मानक पूरे नही पाये गये, जैसे ऑक्सीजन सलेन्डर, व्हील चेयर, स्ट्रेचर, लाईफ जेकेट, कैमरा इत्यादि। वाई.एम.सी.ए में सभी सुविधाए दुरूस्त पाई गयी। जे.पी रिसोर्ट एण्ड स्पा, जे.पी. ग्रीन्स ग्रेटर नोएडा में कोई भी लाईफ सेवर मौके पर उपस्थित नहीं था, जबकि निरीक्षण के समय स्वीमिंग पूल संचालित था, जिससे कभी भी कोई अप्रिय घटना घटित हो सकती है।


जे.पी. इन्टीग्रेटेड स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स में स्थित स्वीमिंग पूल का निरीक्षण किया गया, मौके पर लाईफ गार्ड कोचिंग कराते नजर आए, जबकि लाईफ गार्ड कोचिंग कराने हेतु अधिकृत नहीं होते है। कोई भी महिला लाईफ गार्ड मौके पर नहीं पायी गयी। अभिलेखीय साक्ष्यों के रूप में प्रस्तुत किए गये अभिलेखो की सत्यता स्पष्ट नहीं हो पायी है, जिस हेतु पृथक से विस्तृत जांच की जानी प्रस्तावित की जाती है। साथ ही जिन प्रकरणों में अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी किया जा चुका है, उनका भी भौतिक एव अभिलेखीय सत्यापन कराया जाएगा।
प्रभारी जिला खेल कार्यालय गौतम बुद्ध नगर द्वारा बताया गया कि जिन तारणतालो में कमियां पाई गई है, उनको सही कराने हेतु प्रशासन की ओर से नोटिस जारी किया जाएगा।
सौजन्य से सूचना विभाग गौतमबुद्धनगर।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)