• Fri. Apr 17th, 2026

ग्रेटर नोएडा: YEIDA ला रहा 4000 भूखंडों की नई योजना

यीडा जून में श्रमिक वर्ग के लिए 4000 आवासीय भूखंडों की योजना लाएगा। प्राधिकरण नियम-शर्तों को अंतिम रूप दे रहा है और रेरा पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू करेगा। यह योजना मौजूदा 973 भूखंडों के आवंटन के बाद शुरू होगी।

श्रमिक वर्ग के लिए यीडा की चार हजार आवासीय भूखंड योजना जून में आएगी। प्राधिकरण योजना की नियम शर्तों को अंतिम रूप देने में जुटा है। इसके बाद भूखंड योजना का रेरा पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

मौजूदा आवासीय भूखंड योजना में आवंटन प्रक्रिया पूरी होने के बाद नई योजना को लांच कर दिया जाएगा। श्रमिक वर्ग के लिए यह यीडा की पहली आवासीय भूखंड योजना होगी।यमुना प्राधिकरण 3031 औद्योगिक भूखंडों का आवंटन कर चुका है। तीस से अधिक औद्योगिक इकाईयां यीडा क्षेत्र में क्रियाशील हो चुकी है। इस साल के अंत तक करीब डेढ़ सौ और इकाईयाें में उत्पादन शुरू हो जाएगा।

रेहड़ी पटरी वालों की संख्या भी तेजी से बढ़ेगी

इसके साथ ही शहर में बसावट तेज होने से रेहड़ी पटरी वालों की संख्या भी तेजी से बढ़ेगी। श्रमिक और रेहड़ी पटरी का काम करने वाले कम आय वर्ग के लोगों के लिए आवास की जरूरत को पूरा करना सबसे बड़ी चुनौती है।

प्राधिकरण ने इस योजना में नियम शर्तों को अंतिम रूप देने में जुटा है। सालाना आठ लाख रुपए तक आय वालों को योजना मेंं आवेदन का मौका दिया जा सकता है। इसके लिए उन्हें आवेदन के साथ सालाना आमदनी का प्रमाण पत्र भी देना होगा। यीडा एसीईओ शैलेंद्र भाटिया का कहना है कि अभी 973 आवासीय भूखंडोंं की योजना चल रही है।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )