शासन स्तर पर आईजीआरस जन सुनवाई में एलिवेटेड रोड पर दिन रात वाहनों के शोर की शिकायत के जवाब में प्राधिकरण ने साउंड बैरियर लगाए जाने की परियोजना को सैद्धांतिक मंजूरी का जवाब दिया है। यह शिकायत सेक्टर-110 निवासी पुष्कर चांदना की तरफ से की गई थी। एलिवेटेड रोड शहर के बीच से गुजरता है। करीब 480 करोड़ की लागत से बनी रोड को 2017-018 में ट्रैफिक के लिए खोला गया था। एलिवेटेड रोड पर बगैर रुके भारी और छोटे वाहन गुजरते हैं। कई सेक्टर के साथ गाजियाबाद की कनेक्टिविटी का भी मुख्य रूट यही बना हुआ है। ऐसे में दिन रात वाहनों का आवागमन बना रहता है। एलिवेटेड के किनारे ही जिला अस्पताल, चाइल्ड पीजीआई सेक्टर-30 में स्थित हैं। यहीं पर दो स्कूल भी हैं। आगे भी कुछ स्कूल व अस्पताल एलिवेटेड के किनारे हैं। वहीं दोनों तरफ आवासीय सेक्टर -25, 31, 28, 30, 26, 27, 61, 33, 23 व 53 हैं। इन सेक्टर में लाखों की आबादी रहती है। यहां के निवासी खासकर सीनियर सिटिजन लंबे समय से एलिवेटेड रोड से गुजरने वाले वाहनों के शोर से निजात दिलाने की मांग उठाते रहे हैं। भंगेल एलिवेटेड पर साउंड बैरियर का टेंडर 24 को खुलेगा अगाहपुर से एनएसईजेड सेक्टर-82 तक बने 4.5 किमी लंबी भंगेल एलिवेटेड रोड पर भी साउंड बैरियर लगेंगे। इस परियोजना पर करीब 25 करोड़ रुपये लागत का अनुमान है। साउंड बैरियर लगाने के लिए एजेंसी चयन को प्राधिकरण ने टेंडर जारी किया हुआ है। 24 अप्रैल को टेंडर खुलेगा फिर यह स्पष्ट होगा कि कितनी एजेंसी आई हैं। तीन से ज्यादा एजेंसी रहने पर प्राधिकरण प्रक्रिया को आगे बढ़ाएगा।
नोएडा: रोड पर साउंड बैरियर लगाने की परियोजना को सैद्धांतिक मंजूरी