उधर, ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित इंडिया एक्सपो एडं सेंटर मार्ट में 23 से 25 अप्रैल तक होने वाला भारत शिक्षा एक्सपो श्रमिक आंदोलन के चलते टाल दिया गया है। इस एक्सपो में प्रदेश के शिक्षण संस्थानों के छात्र भाग लेने वाले थे। छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इसका तीसरा संस्करण अब मई के आखिरी सप्ताह में होने की उम्मीद है। सूत्रों के मुताबिक, आंदोलन के दौरान हिंसा से कई स्कूलों ने आयोजन में शामिल होने से मना कर दिया था। इस कारण आयोजकों से इसे बाद में करने की मांग की गई थी। एक्सपो मार्ट के अधिकारियों का कहना है कि आयोजन को अभी टाल दिया गया है। इसे बाद भी कराया जाएगा। बता दें, एकेटीयू की ओर से प्रदेश के स्टार्टअप की शक्ति का प्रदर्शन भी किया जाता है। इस एक्सपो में हर जिले के स्टार्टअप अपने उत्पाद पेश करेंगे। इनोवेशन हब यूपी की ओर से स्टार्टअप शुरू करने वाले युवाओं को मंच उपलब्ध कराया जाएगा। एक्सपो में 100 से अधिक प्रदर्शक हिस्सा लेंगे। सात हजार वर्ग मीटर में फैले एक्सपो में विश्वविद्यालय, कॉलेज और संस्थान अपनी विश्वस्तरीय सुविधाएं, गुणवत्ता पूर्ण शैक्षणिक प्रणालियां पेश करेंगे। एक्सपो में कई प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा। स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि से लेकर अन्य क्षेत्रों में स्टार्टअप से आए बदलाव की भी झलक दिखाई देगी।युवाओं के अच्छे आइडिया को बिजनेस रूप भी मिलेगा
नोएडा: श्रम कानूनों का पालन नहीं करने पर 25 संविदाकारों के लाइसेंस निरस्त