• Wed. Apr 22nd, 2026

आरओबी के आसपास सड़क पर बने अस्थायी ऑटो स्टैंड के कारण जाम की स्थिति 

जीटी रोड पर सूरजपुर, दादरी तिराहा और आरओबी के आसपास सड़क पर बने अस्थायी ऑटो स्टैंड के कारण जाम की स्थिति बनी रहती है। सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े ऑटो यातायात को बाधित करते हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। इन स्टैंडों को हटाने की मांग लंबे समय से की जा रही है। सोमवार को समस्या की पड़ताल की गई।
मामले में एसीपी प्रशाली गंगवार का कहना है कि यातायात पुलिस लगातार नजर रखे है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

सूरजपुर, सुबह 11:45 बजे
परी चौक, फेज-2 और दादरी की ओर जाने वाले मार्ग पर भी ऑटो की लंबी कतारें लगीं हुईं थीं। यहीं से सवारियां बैठाईं जा रहीं थीं, जिससे यातायात बाधित हो रहा था। सूरजपुर टी-पॉइंट पर वाहनों की अधिक आवाजाही के कारण अक्सर जाम लगता है।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )