Report : ICN Network ( NCR)
63 कंपनियों ने लिया भाग, 363 अभ्यर्थियों का हुआ चयनगौतम बुद्ध नगर
News : जिला सेवायोजन कार्यालय, गौतमबुद्धनगर एवं हरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, ग्रेटर नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में इंस्टीट्यूट केंपस ग्रेटर नोएडा में 21 एवं 22 अप्रैल 2026 को आयोजित दो दिवसीय रोजगार मेला सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस रोजगार में बड़ी संख्या में बेरोजगार युवक-युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

जिला सेवायोजन अधिकारी मनीषा अत्री द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस रोजगार मेले में विभिन्न क्षेत्रों की कुल 63 प्रतिष्ठित कंपनियों ने सहभागिता की और अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया। मेले के लिए लगभग 2200 युवक-युवतियों ने रोजगार संगम पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण कराया था, जिनमें से 363 अभ्यर्थियों का विभिन्न कंपनियों में रोजगार के लिए चयन किया गया।
इस अवसर पर स्नातक एवं स्नातकोत्तर उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को अपनी योग्यता एवं प्रतिभा के अनुरूप रोजगार प्राप्त करने का अवसर मिला। मेले में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों ने विभिन्न कंपनियों के समक्ष साक्षात्कार देकर अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया।
जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा आयोजित इस रोजगार मेले को अभ्यर्थियों एवं कंपनियों दोनों की ओर से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली और इसे युवाओं के लिए रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना गया।
सौजन्य सूचना विभाग, गौतमबुद्धनगर।

