Report : ICN Network
गौतम बुद्ध नगर, : बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा ‘पोषण पखवाड़ा’ कार्यक्रम के अंतर्गत कुपोषण मुक्त भारत के लक्ष्य की प्राप्ति हेतु ब्लॉक दनकौर के विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता अभियान संचालित किया गया। इस क्रम में आज कासना, सिरसा एवं लढ़पुरा क्षेत्र के आंगनवाड़ी केंद्रों का सघन निरीक्षण करते हुए लाभार्थियों से सीधा संवाद स्थापित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व सीडीपीओ संध्या सोनी द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य सेविका ममता एवं माधुरी की उपस्थिति भी रही। अधिकारियों द्वारा आंगनवाड़ी केंद्रों की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए पोषण संबंधी गतिविधियों की समीक्षा की गई।अभियान के दौरान बच्चों में बढ़ते ‘स्क्रीन टाइम’ (मोबाइल एवं टीवी के अत्यधिक उपयोग) के दुष्प्रभावों पर विशेष रूप से चर्चा की गई। अभिभावकों को बच्चों की डिजिटल गतिविधियों को सीमित रखने तथा उनके शारीरिक एवं मानसिक विकास पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी गई। साथ ही, संतुलित आहार, समुचित पोषण एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए परिवारों को प्रेरित किया गया।
आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों द्वारा पोषण संबंधी संदेशों का व्यापक प्रसार करते हुए लाभार्थियों को विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा उनसे जुड़ने की प्रक्रिया समझाई गई। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं बेहतर पोषण के प्रति जन-जागरूकता को बढ़ावा देना रहा।
सौजन्य से सूचना विभाग गौतमबुद्धनगर।

