यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के 52 लाख से अधिक छात्रों का रिजल्ट 23 अप्रैल 2026 को शाम 4 बजे जारी हो गया है। छात्र अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइटों, DigiLocker, UMANG ऐप, SMS और jagranjosh.com के QR कोड के माध्यम से देख सकते हैं।
छात्र अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर देख सकते हैं। 12वीं और 10वीं में सीतापुर जिले के बच्चों ने शीर्ष स्थान पर कब्जा जमाया है। 10वीं में कशिश वर्मा ने 97.83% और 12वीं में शिखा वर्मा 97.60 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में टॉप किया है।