• Fri. Apr 24th, 2026

गुरुग्राम: बसो के 35 रूट बंद होने से बढ़ी यात्रियों की मुश्किलें

गुरुग्राम में दमकलकर्मियों की हड़ताल के कारण 51 रोडवेज चालकों को दमकल केंद्रों पर भेजा गया है, जिससे 35 बस रूट बंद हो गए हैं और यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है।

यात्रियों का कहना है कि पहले ही भीषण गर्मी के चलते हालात खराब हैं, ऊपर से बस सेवाएं बाधित होने से आवाजाही मुश्किल हो गई है। स्थिति को देखते हुए रोडवेज महाप्रबंधक गुरुग्राम ने अग्निशमन विभाग को पत्र लिखकर 20 चालकों को वापस भेजने की मांग की है।




By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )