हिंसक प्रदर्शन के बाद गठित हाई पॉवर कमेटी में शामिल उद्यमियों ने शुक्रवार को लखनऊ में औद्योगिक विकास आयुक्त दीपक कुमार को 16 बिंदुओं की रिपोर्ट सौंपी। एनईए उपाध्यक्ष सुधीर श्रीवास्तव ने बताया कि एनईए अध्यक्ष विपिन कुमार मल्हन के नेतृत्व में उद्यमियों के प्रतिनिधिमंडल ने अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि अधिकतर बिंदुओं पर बात बनी खासकर ऐसे मामले जिनमें अधिकारी खुद से निर्णय लेने में सक्षम हैं। औद्योगिक विकास आयुक्त ने गैस सिलिंडर की उपलब्धता और उसकी मॉनिटरिंग की बात मान ली। ऐसे में सख्ती बढ़ाई जाएगी और श्रमिकों को प्राथमिकता के साथ गैस सिलिंडर उपलब्ध कराए जाएंगे। रिपोर्ट में दिल्ली की तर्ज पर जिलेभर में अटल रसोई शुरू करने की बात पर भी अधिकारियों ने संतुष्टि व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस पर परियोजना तैयार कर अमल में लाया जाएगा। इसके तहत कामगारों को बेहद कम रुपये में ही खाना मिल सकेगा।
नोएडा: श्रमिक प्रदर्शन में आग लगाने वाले 150 नकाबपोशों की पहचान